फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डाॅ. प्रीतम कौलेखां ने छोड़ा जजपा का दामन

Wed, 26 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। विधानसभा चुनाव 2024 में जजपा प्रत्याशी रहे डाॅ. प्रीतम कौलेखां ने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कर दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला को भेजा। इसमें यह उल्लेख किया गया है कि वे कुछ निजी कारणों की वजह से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ यह भी हवाला दिया है कि वे समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय ले रहे हैं।

गौरतलब है कि डाॅ. प्रीतम कौलेखां जजपा में अनुसूचित जाति प्रदेश प्रभारी रहे हैं। फिलहाल वे किस दल में शामिल होंगे इसकी स्थिति उन्होंने साफ नहीं की है। 26 फरवरी को कलायत स्थित श्री रैदास तख्त हरियाणा में इस संदर्भ में विमर्श बैठक बुलाई गई है। इसमेंं वे समाज के गणमान्य लोगों से इसको लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


उधर, कलायत में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नपा प्रधान चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी मेनपाल राणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे दो दिन पहले प्रीतम कौलेखां का जजपा को बाय-बाय करना सामान्य घटना नहीं मानी जा रही। उल्लेखनीय है कि प्रीतम कौलेखां 34 वर्ष से राजनीति में सक्रिय हैं। इस दौरान वे 1991 में उन्होंने ताऊ देवीलाल की समाजवादी पार्टी से कलायत विधानसभा से टिकट को लेकर आवेदन किया था।

वर्ष 2005 में प्रीतम कौलेखां ने इनेलो की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। उस दौरान कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के मुकाबले में वे पराजित हुए। 2005 से 2009 तक इनेलो जिला युवा अध्यक्ष की कमान मिली। वर्ष 2014 में महेंद्रगढ़ में आयोजित राजनैतिक कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के कुछ समय बाद प्रीतम कौलेखां का दिल जजपा के प्रति धड़कने लगा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला की अगुवाई में वे जजपा में शामिल हुए। 25 फरवरी को प्रीतम कौलेखां ने जजपा को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें