अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी की प्रतिस्थापना के लिए हिंदी साहित्य भारती हरियाणा इकाई का गठन किया गया। इसका अनुमोदन हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवींद्र शुक्ल पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश ने किया। हरियाणा इकाई का गठन करते हुए डॉ. रवींद्र शुक्ल ने बताया कि इकाई में कुरुक्षेत्र के उद्योगपति जय भगवान सिंगला को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. लालचंद गुप्त, डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत सोनीपत, प्रो. आरके मित्तल भिवानी, डॉ. कुमुद बंसल पूर्व निदेशक साहित्य अकादमी, डॉ राधेश्याम शर्मा सिरसा, प्रो. भीम सिंह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डॉ पुष्पा प्रोफेसर रोहतक व प्रो. चंद्र चारु त्रिपाठी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मार्गदर्शक मंडल में रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नरेश मिश्र रोहतक को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। डॉ. सुदर्शन रत्नाकर फरीदाबाद और प्रो. बाबूराम भिवानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. रामेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र व डॉ. रमाकांत शर्मा महामंत्री बनाए गए। डॉ. कृष्ण कुमार को हरियाणा के मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।