पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कैथल पुलिस थाना के तहत आने वाले क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी पटियाला के अंजाना निवासी विक्रम कुमार के हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोपी अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति विक्रम कुमार, पवन कुमार, ईश्वर कुमार और कमलेश ने उसके साथ कई बार मारपीट भी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद