जिले में सोमवार को कोरोना के कुल 47 संक्रमित केस मिले हैं। वहीं 50 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब कुल 215 केस एक्टिव हैं। इनमें 211 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में, दो मरीजों का नागरिक अस्पताल, एक मरीज पीजीआई चंडीगढ़, एक जीएमसी पटियाला अस्पताल में चल रहा है। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है।अब तक 18 लाख 51 हजार 372 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 9 लाख 16 हजार 566 व्यक्तियों को पहली डोज, आठ लाख 54 हजार 396 व्यक्तियों को दूसरी डोज और 80 हजार 410 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।