फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेड़ी राव वाली में भेड़कुट-कापड़िया समाज का घर-घर जनगणना अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। भेड़कुट एवं कापड़िया डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए गांव खेड़ी राव वाली में घर-घर जनगणना अभियान शुरू किया गया। अभियान एसोसिएशन के केंद्रीय प्रधान निर्मल भाना और महासचिव अनिल सेवला के दिशा-निर्देशों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ स्थानीय कार्यकारिणी के महासचिव हरमिंद्र धीरिया और केंद्रीय कार्यकारिणी के सचिव मंगत नाहरिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यकर्ता प्रत्येक घर में पहुंचकर परिवारों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति से जुड़ी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी के सचिव मंगत नाहरिया ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार की वास्तविक स्थिति का आंकड़ा तैयार करना है। इसके आधार पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बच्चों की शिक्षा और महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंकड़े उपलब्ध होने से पात्र परिवारों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। स्थानीय प्रधान महेंद्र सिंह नाहरिया, वाइस चेयरमैन अनीता रानी सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें