फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सुरक्षित चलने के दिए टिप्स

Wed, 27 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
हमें कौन रोकेगा... ड्राइव करते समय फोन पर बातचीत करती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 23 से 29 जुलाई तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गत सायं न्यायिक अधिकारियों, पैनल एडवोकेट व प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ यातायात के नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


भाई उदय सिंह किला के सामने आयोजित एक सादे समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार दीवान ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, कार व अन्य वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा स्कूली बच्चों को चालक लाइसेंस के साथ वाहन चलाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने के कारण आए दिन लोगों की मौत हो जाती है। यातायात के नियमों का पालन करके हम इन दुर्घटनाओं में भारी कमी ला सकते हैं। सुनील कुमार दीवान ने लोगों से कहा कि वे यातायात के नियमों की जानकारी अपने आसपास के लोगों को भी दें तथा सड़क पर चलते समय यातायात संकेत बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


उन्होंने पैनल एडवोकेट के साथ यातायात नियमों से संबंधित पोस्टर, पंफलेट व अन्य प्रचार सामग्री भी वितरित की। कैथल के आरटीए ओमप्रकाश तथा यातायात पुलिस के अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला समन्वयक अरविंद खुरानिया ने यातायात संबंधित जानकारी देकर लोगों से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का अनुरोध किया। इस मौके पर नगर के गणमान्य व्यक्ति व धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं यातायात पुलिस द्वारा बुधवार सुबह पेहोवा चौक पर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बाइक चलाने वाले छात्रों को स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि ड्राईव करते समय मस्ती न की जाए। इस चक्कर में कहीं जिंदगी सस्ती न हो जाए।

पुलिस प्रवक्ता ने  बताया कि स्कल छात्रों की बसें रुकवा कर छात्र-छात्राओं तथा बस चालकों को भी अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट पहन कर चलने, अपने वाहन के कागजात पूरे रखने और नशा करके वाहन कभी न चलाने की बात कही गई। इस अवसर पर एसआई दुर्गा दास, एएसआई मदन लाल, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, एचसी राजेश कुमार, सिपाही बलिंद्र तथा यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें