फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कारगिल के शहीदों को किया नमन

Wed, 27 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर आपरेशन विजय की स्मृतियों को ताजा करते हुए इस युद्ध में शहीद होने वाले रणबाकुंरों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूली बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कारगिल में शानदार योगदान देने वाले मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा, लै. मनोज पांडे, सिपाही संजय कुमार और सिपाही योगेंद्र सिंह यादव को सम्मान देते हुए उनकी वेशभूषा में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा इस मौके पर इस विषय पर ही अंतर सदन कविता, भाषण और देशभक्ति के माध्यम से शहीदों को याद किया गया। भगत सिंह सदन की माधवी भारत माता के रूप में सामने आई। विद्यालय के प्राचार्य और रिटायर्ड सूबेदार मेजर आनरेरी ले जेएस चहल ने इन बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कारगिल की स्मृतियां ताजा की।

इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में एपीजी अब्दुल कलाम सदन की छात्रा सुकन्या ने प्रथम और कल्पना चावला सदन की उज्जवल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में भगत सिंह सदन की माधवी दूसरे स्थान पर और अब्दुल कलाम सदन की मंजू ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोहित और अंकित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अध्यापिका रेखा ने मंच संचालन किया और प्रेम लता व मनीषा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने इस मौके पर प्रधान फौजी रणबीर सिंह ढुल का शहीदों को नमन करने वाला संदेश भी पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें