फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फकीर बाबा नौगजा पीर की दरगाह से दान पात्र चोरी

Sat, 23 Dec 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कोई व्यक्ति सजुमा रोड पर स्थित ऐतिहासिक फकीर बाबा नौगजा पीर से दान पात्र चोरी कर ले गया। आरोपी ने धार्मिक स्थल की दीवार को फांदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी को खंगालने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। महंत प्रकाश मुनि ने बताया कि पूजा-अर्चना के लिए जब उन्होंने शुक्रवार को धार्मिक स्थल के कपाट खोले तो दान पात्र वहां नहीं था। इस पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ दान पात्र की तलाश की। सीसीटीवी कैमरे से मिले सबूतों के आधार पर गेहूं के खेत से दान पात्र मिल गया। इससे करीब पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। लोगों ने कलायत थाना प्रभारी रोहताश कुमार से मिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें