फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संकल्प यात्रा में बच्चों व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Sat, 23 Dec 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। गांव जाजनपुर व चंदलाना में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांव जाजनपुर व चंदलाना गांव में पूर्व विधायक तेजवीर सिंह व जिला परिषद के वाइस चेयरमैन कर्मबीर कौल ने शिरकत की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अंत्योदय की भावना से काम कर रहे हैं। उनकी सोच है कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का उस हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचे जो लाइन में अंतिम में खड़ा है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर काम कर रही है। जिसका प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
जिला परिषद के वाइस चेयरमैन कर्मबीर कौल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सड़कों का भी जाल बिछाने का काम किया है। इस मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर व चूल्हा वितरित किया, स्कूल के बच्चों व पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवीर, अनीता चौधरी, पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह,सरपंच जोगिंद्र सिंह, ईश्वर साकरा, सूरजभान बंदराणा, कमलेश शयोकंद, सरपंच नरेश कौल, सचिव राजबीर सिंह, मा. जसबीर सिंह, शिशपाल,गुरनाम सिंह, कृष शयोकंद, बीर सिंह फौजी, पूर्ण चंद , सुरेंद्र शयोकंद, ललित कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, एसडीओ प्रिंस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें