फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्मशान घाट का दानपात्र चोरी

Thu, 01 Aug 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने श्मशान घाट के कमरे में रखे दानपात्र का ताला तोड़ कर नकदी चुरा ली। इस संदर्भ में शिवपुरी शमशान घाट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राधेश्याम भट्ट ने पुलिस में शिकायत दी है। भट्ट ने बताया की अज्ञात चोरों ने दानपात्र से करीब 15 हजार रुपये चुराए हैं। उन्होंने कहा कि शमशान घाट में इससे पूर्व भी लगभग 10 बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी सूचना कैमरा रिकार्डिंग के साथ उनकी संस्था पुलिस को दे चुकी है पर परिणाम आज तक शून्य ही है। न उन्होंने आरोप लगाया कि ये चोरी की घटनाएं स्मैक या चिट्टा इत्यादि का नशा करने वाले नशेडिय़ों द्वारा की जा रही हैं। न केवल शमशान घाट बल्कि कपिल मुनि मंदिर, सांई मंदिर, गोगा माड़ी, अनाज मंडी स्थित पीर बाबा की दरगाह तक के दानपात्रों को ये नशेड़ी अपना निशाना बना चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें