फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑन द स्पॉट पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग में रवीना और कोमल को पहला स्थान

Thu, 01 Aug 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रवीना और कोमल को राज्य स्तरीय ऑन द स्पॉट पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान मिला है। विजेता छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि राजकीय महिला कॉलेज पंचकूला के कानूनी प्रकोष्ठ के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई गई थी। इसमें ऑन द स्पॉट पेंटिंग में कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रवीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्लोगन राइटिंग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं को सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को बधाई देते हुए ऐसे ही अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं की हौसला अफजाई की। इस मौके पर कानूनी प्रकोष्ठ की प्रभारी सपना गोयल, अलका गोयल व अरुणा उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें