फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने में लगे हैं डॉक्टर्स और स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल शहर की सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने प्रमुख समाजसेवी रविभूषण गर्ग के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल का दौरा किया। सामाजिक संस्थाओ का यह दौरा कोरोना मरीजों को लेकर किया गया। भाजपा नेता रविभूषण गर्ग एवं सामजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अस्पताल में दाखिल कोरोना मरीजो और उनके परिजनों से मिले और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से बातचीत की। डॉक्टर शालिंद्र, डॉक्टर आरडी चावला ने प्रतिनिधियों को बताया कि वर्तमान महामारी में डॉक्टर्स और अस्पताल स्टाफ के प्रयास से कैथल जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम होती जा रही है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और कोरोना महामारी से संबधित सभी प्रकार की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में है। डॉक्टर्स ने बताया की अस्पताल में तीसरी लहर को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। इस अवसर पर मानव सेवा संघ से जोगिंद्र ढुल, जीवन रक्षक दल से राजू डोहर, अग्रवाल वैश्य सभा से गौतम बंसल, संघर्ष वाहिनी की और से हिमांशु गर्ग ने अस्पताल में दाखिल कोरोना मरीजो और उनके परिजनों से मिले और उनकी समस्याओ को जाना। रविभूषण गर्ग ने कहा की वर्तमान समय मुश्किल का समय है और इस मुश्किल समय को एकजुटता के साथ ही दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें