फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जानलेवा हमला करने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कलायत थाना पुलिस ने मरीज पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। एसआई हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी डॉ. नरेंद्र, निवासी गांव खरक भूरा (जिला जींद) को दबोचा।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव बड़सीकरी खुर्द निवासी कृष्ण ने शिकायत दी थी कि फरवरी 2025 में उसके छोटे भाई राजेश को दौरा पड़ने से सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के बाद घर पर देखभाल के लिए आरोपी डॉक्टर नरेंद्र को वेतन पर रखा गया था।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, 9/10 अगस्त की रात करीब 1 बजे कृष्ण ने राजेश के कमरे से शोर सुना। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि राजेश बिस्तर के नीचे लटका था और आरोपी नशे में उसके सिर, चेहरे व आंखों पर मुक्के बरसा रहा था। आरोपी ने उन्हें देखकर संभलने का नाटक किया, लेकिन तब तक राजेश के चेहरे पर गंभीर चोटें, आंखों में सूजन और नाक से खून बह रहा था।
विज्ञापन


परिजन गंभीर हालत में राजेश को कलायत से कैथल होते हुए रोहतक के निजी अस्पताल में ले गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी को पहले से पता था कि राजेश के सिर की हड्डी निकाली गई है, फिर भी उसने हमला किया। मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें