कैथल। करनाल रोड स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने किया। प्राथमिक चिकित्सा ग्रहण कर रहे रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने सभी रक्तदाताओं को शपथ दिलाई और कहा कि वे अपना रक्त नियमित रूप से दान करेंगे एवं नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने सभी उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सिविल अस्पताल की टीम, डॉ. बीरबल दलाल, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद