फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर या आसपास कहीं भी जमा न होने दें पानी ः एसडीएम

Sat, 14 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एसडीएम अजय कुमार ने जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी एवं डायरिया विषय पर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन््होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया के अधिकतर मामले जून से अक्तूबर के बीच आते हैं। लोगों को सतर्क रहकर अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी साफ पानी को एक सप्ताह तक जमा न होने देना चाहिए।

एसडीएम ने कहा कि बीमारी से बचना है तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घरों में कूलर की साप्ताहिक सफाई करें और फ्रिज की टंकी को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली करें, ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप न सकें। मच्छर जनित बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क जांच कराएं।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जनता तक आवश्यक सावधानियां पहुंचाएं। पिछले वर्ष 2024 में डेंगू के 77 मामले आए थे, भविष्य में किसी भी केस को रोकने के लिए सभी को सावधानी बरतनी होगी। जिला में कहीं भी मच्छर के लारवे न पनपें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक प्रभावी योजना बनाए और समय-समय पर घर-घर जाकर निरीक्षण जारी रखें।

नगर परिषद, नगर पालिकाओं व ग्राम पंचायतों से फॉगिंग मशीनों को दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि समय पर उनका उपयोग किया जा सके। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सड़कों के गड्ढों को भरवाएं और पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान कर वहां काला तेल आदि डलवाने की व्यवस्था करें।

जन स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे कि हर घर में स्वच्छ जल उपलब्ध हो। अगर किसी जगह नलों में गंदा पानी पाया जाता है तो उसकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई हो। रोडवेज महाप्रबंधक को भी निर्देश दिए गए हैं कि खराब टायरों में पानी जमा न होने दें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग और आईएमए को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जिला में दस्त रोकथाम अभियान 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता और एएनएम पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट वितरित करेंगे। परिजनों को ओआरएस और जिंक के प्रयोग के बारे में जानकारी भी दी जाएगी, ताकि डायरिया होने पर वे बच्चों का घर पर ही उपचार कर सकें। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बूथ स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर डीडीपीओ कंवर दमन, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज मंगला, डॉ. नवराज सिंह, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, रविंद्र आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें