फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शीतल पेय न दें : डॉ. राजेश कुमारी

Mon, 08 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. राजेश कुमारी के नेतृत्व में महिला मंडल कौल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की लंबाई, वजन, शारीरिक सफाई और मानसिक स्थिति की विशेष रूप से जांच की गई। डॉ. राजेश कुमारी ने अभिभावकों को सर्दी के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें, आवश्यकता अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं और सर्दी में बच्चों को शीतल पेय पदार्थ न दें। स्नान करवाते समय बंद कमरे में स्नान कराएँ और उन्हें ठंडी हवा से बचाएं। जांच के दौरान जिन बच्चों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन सिरप दिया गया। डॉ. राजेश कुमारी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे समय-समय पर अपने बच्चों की स्वास्थ्य जांच नजदीकी सरकारी अस्पताल में करवाते रहें। इस अवसर पर संगीता, सविता और अंजू भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें