फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोशनी और उल्लास के साथ मनाई सीवन में दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। सीवन और आसपास के गांवों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने परिवार सहित बाजार पहुंचकर मिठाइयों, पूजा सामग्री, कपड़ों, बर्तनों और सजावटी सामान की खरीदारी की। घरों और दुकानों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया। दीपावली पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीवन थाना पुलिस सतर्क रही। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी गई। घरों की साफ-सफाई के साथ मुख्य द्वार और आंगन में आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। परिवारों ने शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद और मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें