कलायत। कलायत में चार युवकों ने घर में घुसकर एक युवक पर गंडासी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता संजना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को शाम पांच बजे सुमित, रोहित, अमित सहित चार युवकों ने उसके भाई दीपक पर हमला किया। आरोपियों ने घर की छत पर उसे घेर लिया और गंडासी व डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में दीपक को गंभीर चोटें आईं। डीएसपी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।