फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिलीं ई-ट्राई साइकिलें तो चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर जन कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को ई-ट्राई साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक ईश्वर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने 30 जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राई-साईकिल वितरित की तो उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अहम हिस्सा है। इनकी सहायता करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। सामाजिक ताने-बाने में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ हर व्यक्ति को दिव्यांगजनों की मदद करनी चाहिए। ई-ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को और अधिक सुविधा मिलेगी। सरकार जहां दिव्यांगजनों को विभिन्न पेंशन सुविधाएं दे रही है वहीं समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग भी वितरित किए जाते हैं।
इस मौके पर रूलदू राम, लाभ सिंह, रति राम खरकां, दिनेश समाधां, राजू आंधली, मदन लाल, बलवान, राजेश चौहान, कृष्ण गौहरां, भरत सिंह, सतबीर, गुरजंट, गोल्डी, जगतार, शीशन, दीवान चंद, कस्तुरी लाल, मान सिंह, चंद्र चौहान, ग्वाला राम मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, विधायक ईश्वर सिंह ने गांव तारांवाली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के कल्याणार्थ समूचे क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ पर काम चल रहा है। विधायक ने कहा कि आमजन से जुड़े जो भी कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। गांव तारांवाली से कसौर तक 80 लाख रुपये से सड़क का निर्माण करवाया गया है। इसी प्रकार तारांवाली से मस्तगढ़ तक 58 लाख रुपये से सड़क निर्मित करवाई गई है। गांव में दरबारा सिंह वाली गली को 12 लाख रुपये से बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें