फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले आरोपी बालू निवासी विक्रम को पुलिस ने काबू कर लिया। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनके अलावा आरोपी विक्रम पर दिल्ली व हिमाचल प्रदेश में भी आपराधिक केस दर्ज है। दबोचे गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि तितरम निवासी अभिषेक ने शिकायत दी थी कि वह कैथल-हिसार रोड चंदाना पंप पर नौकरी करता है। 25/26 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे वह पेट्रोल पंप कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी पांच अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आए। एक लड़का चारपाई के पास बैठ गया व दूसरा डंडा लेकर वहां खड़ा रहा। तीन लड़के सेल्समैन के कमरे में चले गए। इसके बाद सेल्समैन के कमरे से आवाज सुनाई दी। इससे उसकी आंख खुली तो चारपाई पर बैठे लड़के ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। दूसरे युवक ने उसके सिर में डंडा मारा। उसी समय केबिन में गए तीनों बदमाश ने भी उसके साथ मारपीट की।
वह बचाव में भागने लगा तो बदमाश भी उसके पीछे भागे। वह बेहोशी का नाटक करके जमीन पर लेट गया। बदमाश उसे बेहोश समझकर वापस सेल्समैन के कमरे में गए और साथी कर्मचारी रघुबीर के साथ मारपीट की। गल्ले से 42 हजार 600 रुपये व उसके जेब से 700-800 रुपये व एक मोबाइल छीनकर सभी आरोपी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना तितरम में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग बाइक व दो हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें