फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिव्यांग क्रिकेटर संदीप कुंडू राष्ट्रीय व्हीलचेयर मैचों में पदक जीत छाए विश्व पटल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जीवन में हिम्मत न हारने वाले तितरम गांव के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। कुंडू ने व्हीलचेयर क्रिकेट खेल में मेहनत कर देश के लिए कई पदक व ट्रॉफियां जीती हैं।
विज्ञापन

संदीप कुंडू ने बताया कि वर्ष 1989 में उनका जन्म हुआ और जब वे मात्र एक वर्ष आयु के थे तो सर्दी के कारण उन्हें तेज बुखार हो गया था और इस बुखार में उसे पोलियो हो गया। इस समय इतना इलाज नहीं होता था। पूरे भारत में इलाज करवाने के लिए दर-दर भटकते रहे, लेकिन इसका कोई इलाज नहीं मिला, समय बीतता गया।
बचपन के दिनों से ही मेरा टीवी पर क्रिकेट मैच देखने का शोक जाग उठा और वे भारतीय टीम के सभी मैच देखते थे। उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है। यह शारीरिक बाधा होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाए तो एक दिन गांव प्यौदा के उनके मित्र शिवचंद ने व्हीलचेयर क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी। इसके लिए वे सुबह शाम गांव में कठिन अभ्यास में जुट गए।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में वे पहली बार सोनीपत में व्हीलचेयर क्रिकेट की ट्रायल देने गए थे। वहां पर करनाल टीम व सोनीपत टीम के साथ मैच होना था। उन्हें सोनीपत टीम में खेलने को मौका दिया। जिसमें वे पहली चार में ही चयनित हो गए। इसके बाद वे लगभग तीन वर्ष तक सोनीपत की टीम में खेले। वहीं से ही वे हरियाणा की टीम में चयनित हुए।
इस वर्ष मार्च मेें सिरसा में हुई टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेटर संदीप कुंडू ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाया था।
क्रिकेटर संदीप कुंडू की उपलब्धियां
वर्ष 2023 में भारत की टीम में खेलकर श्रीलंका को 3-0 से सीरीज जीती और मैन ऑफ द सीरीज रहे।
एक सीरीज में दो शतक (26-26 गेदों पर) लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
वर्ष 2024 में एपीएल अपोलो व्हीलचेयर क्रिकेट ट्रॉफी में 37 गेंदों पर 149 रन बनाए और 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
राष्ट्रीय सीएम व्हीलचेयर क्रिकेट ट्रॉफी टी-20 (तमिलनाडु, 2024) में 98 की औसत से 392 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल था। गेंदबाजी में 6 विकेट भी लिए और बेस्ट प्लेयर और बेस्ट मैन ऑफ टूर्नामेंट रहे।
विज्ञापन

10 नवंबर 2024 को तितरम गांव के क्रिकेट स्टेडियम में गेंदबाजी कर सात विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें