फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रजिस्ट्री नाम न होने से जिला नागरिक अस्पताल को नहीं मिली फायर एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। लंबे समय से जमीन की रजिस्ट्री नाम न होने से जिला नागरिक अस्पताल को अभी तक फायर एनओसी नहीं मिली पा रही है। करीब छह महीने पहले ही अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम पूरा किया गया है। इस मामले में सिविल सर्जन भी डीसी से पत्राचार कर चुकी है लेकिन अभी तक राजस्व विभाग की ओर से जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसके अलावा तीन माह पहले ही मुख्यालय में जमीन की रजिस्ट्री नाम करवाने के लिए पत्र भेजा गया था। अभी तक इस प्रक्रिया पर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।

करीब एक करोड़ रुपये की लागत किया गया कार्य
बता दें कि फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत किया गया है। यह कार्य वर्ष 2022 की शुरूआत में शुरू किया गया था, जो पिछले साल ही अगस्त में पूरा हुआ है। गौरतलब है कि जमीन अस्पताल के नाम होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दमकल विभाग से फायर की एनओसी मिल पाएगी।फिलहाल अस्पताल की जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नाम है।
विज्ञापन


हर कमरे तक पहुंचाई है पानी की पाइप
लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल में आग से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत अस्पताल में प्रत्येक वार्ड से लेकर कमरे तक पानी की पाइपलाइन पहुंचाई गई है। जिससे आग लगने की स्थिति में काबू पाया जा सके। परंतु अभी तक फायर की एनओसी न मिलने की स्थिति में यह परियोजना की अधर में लटक गई है।
विज्ञापन




वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल में आग से निपटने के लिए फायर की एनओसी अस्पताल की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम न होने के कारण नहीं मिल रही है। इसको लेकर आला अधिकारियों की ओर से जमीन नाम करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए राजस्व विभाग में पत्राचार किया गया है। जमीन नाम होते ही एनओसी मिल जाएगी। हालांकि अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत पाइपों तक पानी पहुंचा दिया गया है। इसका ट्रायल भी हो चुका है।
-डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें