कैथल। देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान के तहत 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। एसपी उपासना ने कहा यह अभियान तिरंगे की आन, बान और शान को समर्पित होगा। यह हर एक देशवासी को देश निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक मौका होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जनता को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी। जिलावासी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी सुनिश्चित करें कि उनके थाना व चौकी में इस अभियान के तहत ध्वजारोहण हो। सभी थाना प्रबंधक अपने अपने थाना क्षेत्र में तिरंगा के इतिहास वाले पंपलेट, बैनर व पोस्टर साथ लेकर विशेष तिरंगा फलैग मार्च का आयोजन करेंगे। उन्होंने सभी जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करें। संवाद