संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला वुशू संघ की ओर से महाराजा जाट सूरजमल स्टेडियम में 22 मई को 23वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
यह जानकारी कोच शिव कुमार ने दी। कोच ने बताया कि इस प्रतियोगिता महिला और पुरुष सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर दोनों वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में वुशू दोनों भाग तालु और संशु दोनों ही प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
खिलाड़ी 20 मई तक खिलाड़ी अपना नाम वाट्सएप के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं।