फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाड़ियों के खातों में जल्द आएगा नकद इनाम

Thu, 16 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। बीते दो वर्षों से खिलाडिय़ों का अटका कैश अवॉर्ड व छात्रवृत्ति जल्द ही खिलाडिय़ों के बैंक खाते में आएगी। इसके लिए खेल विभाग ने लगभग 250 बच्चों का पूरा विवरण मुख्यालय भेजा हुआ है। 250 बच्चों का कैश अवार्ड व छात्रवृत्ति के लाखों रुपये की राशि है। मुख्यालय की ओर से आचार संहिता के बाद सभी खिलाडिय़ों के खाते में कैश अवार्ड व छात्रवृत्ति की राशि डाल दी जाएगी।

गौरतलब है कि बीते दो वर्ष से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का कैश अवॉर्ड व छात्रवृत्ति की राशि रुकी हुई है। इसके चलते खिलाड़ियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उनका कहना है कि बिना कैश अवॉर्ड व छात्रवृत्ति के खिलाडिय़ों का हौसला नहीं बढ़ता। इसके चलते खिलाड़ी का अपने खेल में सही से मन नहीं लग पाता। खिलाड़ियों को सही समय पर कैश अवार्ड व छात्रवृत्ति मिले तो उनका हौसला दोगुना होता है और खिलाड़ी अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश अवार्ड से बढ़ता है हौसला: मेरे दो वर्ष से कैश अवार्ड व छात्रवृत्ति के पैसे रूके हुए हैं। मुझे पता लगा है जून माह में या जुलाई के पहले सप्ताह तक पैस आने की संभावना है। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आने वाले पदक के पैसे साथ की साथ आने चाहिए। अधिक समय में पैसे आने से खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ता है और अभ्यास करने में भी मन लगता है।-अरुण, खिलाड़ी।

जिले के लगभग 250 खिलाडिय़ों के कैश अवार्ड व छात्रवृत्ति का विवरण मुख्यालय भेजा हुआ है। आचार संहिता के बाद सभी खिलाडिय़ों की राशि बैंक खाते में आएगी।







सभी खिलाडिय़ों के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अनुसार कैश्श अवार्ड हैं।-देवेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें