फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 29 को, तैयारियों पर की चर्चा

Fri, 22 Dec 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारी की बैठक ली। इसमें उन्होंने जाखौली अड्डा के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 29 को लगाई जाने वाली जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की । इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई । प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान मॉडल, रोल प्ले, पोस्टर बनाना संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। इस प्रदर्शनी में 200 विद्यार्थियों के साथ अध्यापक भी शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता और उसके बाद राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा अव्वल रहे प्रतिभागियों में शिक्षा विभाग की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक के लिए महाविद्यालय से प्रोफेसर बुलाए जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विज्ञान विषय से संबंधित जानकारी का मंच के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर डीपीसी सुरेंद्र आर्य, एपीसी कुशल कुमार व जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर व प्रवीण थरेजा मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि 29 दिसंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन करवाई जाएगी। जिसको सुचारू रूप से करवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी है। इसमें जिले के 200 विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाएंगे और उसके बारे में बताएंगे। अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें