फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस लाइन में मनेगा जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

Mon, 26 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबाला रोड स्थित पुलिस लाइन में होगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और तिरंगा फहराने के बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम का संचालन डीसी अपराजिता व एसपी उपासना की तरफ से होगा।
विज्ञापन

वह स्कूली बच्चों की ओर से हरियाणवी देशभक्ति, सहित सांस्कृतिक संदेश से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में सरकार की योजनाओं संबंधित झांकियां दिखाई जाएगी। एक दिन पहले शनिवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। डीएसपी ललित यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस (पुरुष व महिला), होम गार्ड, एनसीसी आर्मी डिवीजन, गर्ल्स गाइड और ओपन स्काउट की टुकड़ियां शानदार मार्च पास्ट निकालेगी। इसी प्रकार गुहला में विधायक सतपाल जांबा तथा कलायत में जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस के 1100 से ज्यादा जवान : गणतंत्र पर्व की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए 1100 के करीब चप्पे चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान शहर क्षेत्र में राइडर भिन्न-भिन्न रूटों पर निरंतर गश्त करेंगे, जिनकी लावारिश गाड़ी, रिक्शा, मोटर साइकिल व अन्य वाहन पर पैनी नजर रहेगी। गुहला चीका, ढांड, पूंडरी, किठाना, राजौंद, कलायत नाके पर स्पेशल चार- चार कर्मचारी तैनात किए। जो वाहनों की गहनता से जांच करेंगे। कैथल शहर की बात करें तो अंबाला रोड, बस अड्डा के नजदीक छोटू राम चौक, जींद बाइपास नाका, अंबाला रोड नाका पर स्पेशल पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को दिनभर गणतंत्र दिवस पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में रही। 1500 से ज्यादा वाहनों की जांच की। मुख्य कार्यक्रम का प्रवेश अंबाला रोड स्थित मुख्य गेट से प्रवेश रहेगा।
थाना प्रबंधकों और सुरक्षा एजेंसियों ने होटल और धर्मशालाओं में की जांच : सभी थाना प्रबंधकों ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पडने वाले सभी होटल, लॉज, धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों आदि की जांच करते हुए वहां पर ठहरे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस ने होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें