फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर को धमकी देने के आरोप में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंदर कुमार व एएफएसओ दलीप कपूर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत का निपटारा होने के बाद शिकायतकर्ता को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंदर कुमार व एएफएसओ दलीप कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाईन थाना में दी शिकायत में गांव बलबेहड़ा निवासी डिपो होल्डर कृष्ण कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को वह लघु सचिवालय कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में चीका के निरीक्षक राजेश व एएफएसओ दलीप कपूर के खिलाफ रिश्वत लेकर कार्य करने की शिकायत देने गया था। अधिकारियों ने उसके डिपो की सप्लाई बंद कर दी थी। उसने अधिकारियों पर नाजायज रूप से तंग करने के आरोप भी बैठक में जड़े थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने शिकायत का निपटारा करते हुए अधिकारियों को डिपो में सप्लाई शुरू करवाने के आदेश दिए थे। निपटारा होने के बाद जब वह अपने स्थान पर बैठने के लिए जाने लगा तो अधिकारियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने वापस आकर बैठक में ही अधिकारियों के सामने फिर से धमकी देने की शिकायत दी थी। इस पर मंत्री ने उससे अधिकारियों के खिलाफ लिखित में शिकायत देने की बात कही थी। डिपो होल्डर की शिकायत पर पुलिस ने अब दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें