फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने दिया इस्तीफा

Wed, 28 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान प्रधान संदीप शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में बार रूम में एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संदीप शर्मा ने कार्यकारिणी को अपना इस्तीफा सौंपा। उपस्थित हाऊस ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। संदीप शर्मा ने कहा कि वे बार कौंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य का चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने जिला बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के लिए 17 और 18 मार्च को मतदान होगा। संदीप शर्मा के इस्तीफे के बाद यहां के प्रधान का पद खाली हो गया है। हालांकि बैठक में नए प्रधान अथवा कार्यकारी प्रधान के विषय में चर्चा तो हुई लेकिन प्रधान किसे बनाया जाए, यह फैसला नहीं हो सका। नए प्रधान अथवा कार्यकारी प्रधान के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव अप्रैल में होना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें