फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशीविद्यार्थियों को बांटीं डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की तरफ सें विदेशी विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस मौके पर विदेशी विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एसएस तेवतिया ने किया। मलावी छात्र रूडी फनूएल ने मंच संचालन किया। नाथन नकुबेजी, शकीना मडला, मार्लेने, एलिसी, अलेक्स एडवर्ड फुनगुनलनि को कुलपति ने डिग्री देकर सम्मानित किया। इस मौके डॉ. तेवतिया ने कहा की यह दिन हर छात्र के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी आप सभी छात्र जाएंगे। वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के सभी प्रोफेसरों ने मलावी छात्र-छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने विश्व विद्यालय में तीन साल प्राप्त किए अनुभवों को साझा किया। छात्रा शकीना मडला ने कहा कि इस विवि में तीन साल का अनुभव काफी अच्छा रहा। छात्र अलेक्स एडवर्ड ने कहा कि विवि में कोरोना के कारण तीन साल काफी उतार चढ़ाव वाले रहे, लेकिन प्राध्यापकों ने बहुत सहयोग किया। जब कोरोना काल के समय वापस अपने घर गए तो अपने आप में बदलाव पाया। इस मौके पर विवि के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की मुखिया शिल्पी मदान, संयोजक डॉ. देशबंधु व कुलदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें