संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की कैथल इकाई ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम एडीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसान पहले हनुमान वाटिका में इकट्ठे हुए और वहां से मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे।
धरने में होशियार सिंह गिल, अभिमन्यु कोहाड़, रामेश्वर आज़ाद, शमशेर तितरम, देवेंद्र मस्तगढ़, सुरेंदर सोंगरी, महावीर लाम्बा, विक्रम गुहणा, भाना राम सेगा, दीपक मलिक, जसविंदर ढुल, तरसेम लालर, मनोज रापड़िया मौजूद रहे।
प्रमुख मांगों में पराली प्रबंधन: 2019 से रोके गए 100 रुपये/क्विंटल का बोनस तुरंत जारी किया जाए और बेलर, चॉपर सहित अन्य मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। खराब हुई फसलों के लिए 70,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा पशुधन व अन्य नुकसानों का शीघ्र मुआवजा दिया जाए धान, बाजरा, मूंग और नरमा फसलों की पूरी एमएसपी दर पर खरीद सुनिश्चित की जाए और भुगतान समय पर किया जाए।
वायु प्रदूषण: किसान को अकेले जिम्मेदार न ठहराया जाए वायु प्रदूषण में किसानों का योगदान केवल 2-11 प्रतिशत है, शेष स्रोतों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उर्वरक आपूर्ति: डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति पूर्व निर्धारित शेड्यूल और तय मूल्य पर की जाए, कालाबाजारी रोकी जाए।
झूठे मुकदमे: 16 फरवरी, 2024 को तितरम थाने में किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे रद्द किए जाएं।