कलायत। तहसील क्षेत्र के गांव बाता में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्रियां किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे तहसील प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि जुलाई 2024 में जिन किल्ला नंबरों पर रोक लगाई गई थी, उनकी 17 मार्च 2026 को वसीका नंबर 3192 व 3193 के माध्यम से रजिस्ट्री कर दी गई।
उन्होंने इस मामले में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उपमंडल अधिकारी को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पहले भी संदिग्ध रजिस्ट्रियों को लेकर शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं तहसीलदार अजय कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी रजिस्ट्रियां नियमानुसार की गई हैं और संबंधित भूमि कृषि श्रेणी में आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धारा 7-ए इस क्षेत्र में लागू नहीं होती है। संवाद