फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गंदगी नाली में डालने पर विवाद,महिला और दो बच्चे घायल

Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23केएलटी3,4: अस्पताल में उपचाराधीन घायल भाई बहन
विज्ञापन
कलायत। कलायत उपमंडल के गांव कमालपुर गालव पट्टी में गंदगी को नाली में डालने पर देवरानी-जेठानी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों से हुए हमले में एक महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

कमालपुर निवासी फूल कुमार ने बताया कि झगड़े की शुरुआत उसकी पत्नी कविता और बड़े भाई की पत्नी के बीच हुई थी। बहस इस बात को लेकर थी कि कुत्ते की पॉटी उठाकर नाली में क्यों डाली गई। देखते ही देखते बड़े भाई के परिवार व उनके रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से लैस होकर फूल कुमार के घर पर धावा बोल दिया। इस हमले में फूल कुमार की पत्नी कविता, बेटी मनप्रीत और बेटा अमनदीप घायल हो गए। जब वे छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंचे तो उसके भाई के सालों ने उनके कपड़े फाड़ दिए व उनको भी चोट मारी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में आपसी रंजिश पुरानी है। पहले भी कई बार इनके बीच टकराव हो चुका है। पूर्व में हुए विवादों में आज के पीडि़त पक्ष पर ही मारपीट के आरोप लगे थे लेकिन इस बार मामला अस्पताल और पुलिस तक जा पहुंचा है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। मामले की संजीदगी को देखते हुए एसआई विजय कुमार को जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एमएलआर (मेडिको लीगल रिपोर्ट) और बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

23केएलटी3,4: अस्पताल में उपचाराधीन घायल भाई बहन

23केएलटी3,4: अस्पताल में उपचाराधीन घायल भाई बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें