फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव क्योड़क के सरपंच व दूसरे गुट में बढ़ा विवाद, सरपंच समेत 16 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योड़क में सरपंच जसबीर सिंह के निलंबन पर रोक लगने के बाद 21 और 22 सितंबर को आयोजित जश्न कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सरपंच समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरपंच जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी बलदेव, रणवीर, सोनू, मांगा और अश्वनी को नामजद किया है। शिकायत के अनुसार 16 सितंबर को उन्हें सरपंच पद से निलंबित किया गया था। इसके बाद मंडलायुक्त की अदालत ने 21 सितंबर को निलंबन आदेश पर 8 अक्तूबर तक अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद मंगलवार शाम गांव के खेल स्टेडियम में युवाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सरपंच का आरोप है कि वह कार्यक्रम में पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

दूसरे पक्ष ने सरपंच समेत 11 पर लगाया हमला करने का लगाया आरोप
वहीं बलदेव की शिकायत पर सरपंच जसबीर सिंह समेत गांधी, साथी, जरनैल, सुरेश, गुरप्रीत, अंकित, काका, रुस्तम, कृष्ण और कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बलदेव ने आरोप लगाया कि सरपंच और उसके साथ आए लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया और ईंटें बरसाकर चोट पहुंचाई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। बलदेव ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि निलंबन पर रोक के बाद 21 सितंबर की रात कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर उसके घर के सामने पहुंचे और आतिशबाजी कर उत्पात मचाया। उसने डायल 112 और पुलिस चौकी को सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला...
गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह पर पंचायत के कामकाज में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। मामले में दूसरा पक्ष बलदेव व उनके गुट की तरफ से ही शिकायत की गई थी। इन शिकायतों की जिला परिषद के सीईओ स्तर पर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने 16 सितंबर को सरपंच जसबीर सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद सरपंच ने निलंबन आदेश के खिलाफ मंडलायुक्त को अपील की। मंडलायुक्त ने 21 सितंबर को निलंबन आदेश के क्रियान्वयन पर 8 अक्तूबर तक अंतरिम रोक लगा दी थी। रोक के बाद से ही दोनों पक्ष आमने सामने हैं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील कुमार, डीएसपी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें