फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबित आवेदनों का निपटान करें ः उपायुक्त

Thu, 22 Jan 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि राजस्व विभाग में कई सेवाएं सीधे आमजन से जुड़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन के लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निपटान सुनिश्चित करें। यदि किसी कार्य में विधायी या तकनीकी अड़चन आ रही है, तो उसका समाधान विभाग मुख्यालय को अवगत कराकर करवाया जाए। डीसी अपराजिता बुधवार को राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। बैठक में एसडीएम कैथल गुरविंद्र सिंह, एसडीएम कलायत अजय हुड्डा, एसडीएम गुहला कैप्टन परमेश सिंह सहित जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन की अगुवाई में सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की हिदायतों के अनुसार शनिवार को इंतकाल निपटाने के लिए आयोजित शिविरों में सक्रियता से लंबित मामलों को निपटाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें