फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भंडारे के लिए सामग्री की रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नव वर्ष के उपलक्ष्य में मां वैष्णो सेवा समिति संस्था की ओर से कटरा की सांझी छत पर लगाए जाने वाले भंडारे के लिए शुक्रवार को भंडारा सामग्री रवाना की। इस मौके पर हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत व जिला भाजपा अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने हरी झंडी दिखा भंडारा सामग्री को रवाना किया। इस मौके पर भजन गायक नीटू चंचल इस शोभा यात्रा में माता की भेंट सुनाते हुए आगे चले।
विज्ञापन

लोगों ने उस शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया और भंडारे के लिए खूब दान दिया। हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, भजन गायक नीटू चंचल, संस्था के सेवादार जीवन शर्मा, ललित महता और राज कुमार ने कहा कि संस्था ने 18वां विशाल भंडारा माता वैष्णो देवी पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया जाएगा। कहा कि 29 दिसंबर से एक जनवरी तक माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कई जगहों पर भंडारे लगाए जाएंगे और माता से देश में सुख शांति और आपसी भाई चारे को बनाए रखने की।मंगल कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वार्षिक भंडारे के लिए कैथल और अन्य शहरों के श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी सेवा दान की जाती है। कैथल साई मंदिर संस्था ने इस शोभा यात्रा का नरवानियां बिल्डिंग के निकट स्वागत किया और चाय ब्रेड पकोड़ा का भंडारा लगाया। इस प्रकार शहर में साईं मंदिर संस्था सहित अन्य संस्थाओं ने इस शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें