फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विभागीय कार्रवाई से खफा बर्खास्त महिला सिपाही ने खाया जहर

Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक पूर्व महिला सिपाही ने वीरवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। त्वरित मदद मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित युवती पहले कैथल के एक थाने में महिला सिपाही के रूप में कार्यरत थी, लेकिन तीन माह पूर्व उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। शाम को जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि उक्त युवती ने 5 जून 2025 को संजय नामक युवक के खिलाफ महिला थाना कैथल में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

शिकायत के अनुसार, संजय ने उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर याैन शोषण किया। दोनों बीते तीन वर्षों से सहमति संबंध में थे। महिला थाना पुलिस ने 11 जून को आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सूत्रों के अनुसार, युवती आरोपी संजय की मां की गिरफ्तारी की भी मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर वह पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट थी और उसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


समय पर पहुंच गई थी पुलिस

घटना वीरवार शाम की है। बर्खास्त महिला सिपाही के जहर खाने की सूचना मिलने पर सही समय पर सिटी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंच गई थी। उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इससे जान बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें