फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेमिनार में भगत सिंह के विचारों पर मंथन

Tue, 24 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सीटू व सहयोगी संगठनों की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 96वें शहीदी दिवस पर हुडा सेक्टर-19 स्थित कम्युनिटी हॉल में सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों पर मंथन भी किया।
विज्ञापन

सेमिनार में मुख्य वक्ता हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने शहीदी दिवस की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और समय के साथ उनकी सोच और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह की लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भगत सिंह ने स्वतंत्रता के समय ही यह सवाल उठाया था कि देश की आजादी में किसान और मजदूरों की कितनी भागीदारी होगी, जो आज के संदर्भ में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।
विज्ञापन

वक्ताओं में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रकाश आनंद, एलआईसी से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश सोलरा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह, उपप्रधान कपिल सिरोही, जिला सचिव शिवचरण, उपप्रधान सावित्री देवी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रामफल दयोहरा और सीटू के जिला सचिव नरेश रोहड़ा शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल भाल, बसाऊ राम चंदाना, रामकली जांगड़ा, रमेश हरित और जसबीर सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन जयप्रकाश शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सीनन्द, विजय शर्मा, छज्जू राम, सतपाल आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें