फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा शहरी मंडल की ओर से जिला कार्यालय कपिल कमल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गरीब कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, कृषक सम्मान, युवाओं को रोजगार, बुनियादी ढांचे का विकास और सेना को मजबूती देने जैसे कार्य कर रही हैं। कार्यशाला में जिला महामंत्री सुरेश संधु, रवि भूषण गर्ग, जिला सचिव शक्ति सौदा, युवा अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, सौरभ चौधरी, कर्मवीर फौजी, वीरेंद्र बत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


भाजपा सरकार के 11 साल बताए बेमिसाल

सीवन/पूंडरी। सीवन खंड के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा ने 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया। पूंडरी की सेठ झंडामल धर्मशाला में भी भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संयोजक भाजपा किसान मोर्चा कैथल के जिला अध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार कए अलावा मुख्य अतिथि एवं वक्ता रवि भूषण गर्ग, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता चौधरी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें