फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जन कल्याण की गतिविधियों संग आय के साधन बढ़ाने पर चर्चा

Fri, 29 Dec 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोयल कॉम्पलेक्स में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ की ओर से प्रदेश की सभी रेडक्रॉस सोसायटी के सचिवों, सहायक सचिवों व जिला प्रशिक्षण अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जन कल्याण की गतिविधियों संग आय के साधन बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक में सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा गुप्ता व महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. सुषमा गुप्ता ने रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से जन कल्याण में चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सोसायटी के चलाए जा रहे जन कल्याण के कार्यक्रमों की सराहना भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन, वर्ल्ड रेडक्रॉस-डे, जूनियर रेडक्रॉस गतिविधियों, युवा रेडक्रॉस गतिविधियों, रेडक्रॉस के आय के साधनों को बढ़ावा देने, आपदा प्रबंधन, अस्पताल कल्याण समिति की गतिविधियों, किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए, बिग्रेड डिवीजन बारे सभी सचिवों से विस्तृत रूप में विचार-विमर्श किया।

साथ ही अवगत करवाया कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सभी स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर लगाएं जाएं।

डा. अग्रवाल ने सभी सचिवों से आग्रह किया कि वे रेडक्रॉस सोसायटी एवं सेंट जॉन की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों के लिए जिला प्रशासन एवं सभी स्वैच्छिक संस्थाओं से संपर्क स्थापित करके रेडक्रॉस के आय के साधनों को बढ़ावा देने सहित अन्य पहलूओं पर लोगों को जानकारी दे।

इस मौके पर सचिव विजय लक्ष्मी अंबाला, अंजू कश्यप जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंबाला, बलवान सिंह सचिव चरखी दादरी, चंद्रशेखर, विजेंद्र सोरोत फरीदाबाद, पुरुषोत्तम सैनी जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सचिव श्याम सुंदर फतेहाबाद, दलबीर सिंह जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सचिव विकास कुमार गुरूग्राम, ईश्वर कौशिक जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सचिव रविन्द्र कुमार हिसार, विनोद कुमार जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सचिव विकास कुमार झज्जर, एचएस कुंडु जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सचिव रवि हुड्डा जींद, सुनील दत्त जिला प्रशिक्षण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में सचिव कुलबीर मलिक करनाल, राज पाल सहायक, रामजी लाल सचिव रेडक्रॉस सोसायटी कैथल, बीरबल दलाल, देवेंद्र सिंह मेवात, महेश मलिक जिला प्रशिक्षण अधिकारी, महेश गुप्ता नारनौल, हरमेश चंद जिला प्रशिक्षण अधिकारी पानीपत, सचिव वाजिद अली पलवल, नीतू सिंह जिला प्रशिक्षण अधिकारी, रवि दत्त जिला प्रशिक्षण अधिकारी रोहतक, सचिव महेश गुप्ता रेवाडी, जतिन शर्मा जिला प्रशिक्षण अधिकारी रेवाडी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें