संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव नंद करण माजरा में शहीद भगत सिंह युवा संगठन ने बैठक खटकड़ मेडिकल हॉल में बैठक की। इसमें गांव के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. तेजपाल खटकड़ ने की और संचालन अनिल कुमार ने किया। बैठक में गांव के सरपंच श्याम सिंह को भी आमंत्रित किया और गांव की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
इस दौरान गांव के सरपंच ने संगठन के साथ मिलकर गांव का विकास करवाने का आश्वासन दिया। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय में सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की उचित व्यवस्था और कक्षा के कमरों में पंखे की कमी को पूरा करना, गांव को हरा भरा बनाने के लिए खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाना और गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करना पर खुलकर चर्चा की और विशेष शिखर पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मीटिंग में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया।
इसमें राजेंद्र खटकड़ को प्रधान अरविंद को कार्यकारी प्रधान श्याम सिंह को उपप्रधान माणिक को संगठन सचिव व अंकित को सहसचिव और अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया। सभी साथियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली। इस मौके पर संदीप, मोहित, रोहित ,सुमित, अमन, उत्तम, आदित्य, राजू मास्टर सहित अन्य साथियों ने हिस्सा लिया।