फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोवंश की समस्या पर किया विचार-विमर्श

Mon, 12 Aug 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पीडल के पूर्व सरपंच एवं नेकी की दीवार चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ओमपाल राणा रविवार काे अपने साथियोंं सहित भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सरदार केवल सिद्धू से मिले। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष से गोवंश से संबंधित समस्या के संबंध में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह समस्या के समाधान के लिए एसडीएम गुहला और डीसी से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। वहीं, सरदार केवल सिद्धू ने कहा कि गोवंश का गंभीर मुद्दा है। जिसपर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। दिन प्रतिदिन गोवंश की कई घटनाएं हो रही है। अब मुद्दा किसान यूनियन के संज्ञान में आ चुका है। अब हम भी एकत्रित होकर आवाज उठाएंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि बेसहारा गोवंश की समस्या का समाधान निकाले नहीं तो वे धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुखमेल सिंह, पूर्व पंच कृष्ण संधू, पूर्व पंच बली सिंह, कर्म सिंह राणा और दीप सिंह सिद्धू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें