फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की कथनी और करनी में अंतर, रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही जनता : विधायक देवेंद्र हंस

विज्ञापन
विधायक देवेंद्र हंस लोगों की समस्याएं सुनते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। गुहला विधायक देवेंद्र हंस ने वीरवार को सीवन स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दावों और धरातल पर जनता की स्थिति में बड़ा अंतर है। विधायक ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। आम लोगों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा लोगों के हितों को प्राथमिकता मिलने से आम जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास की परिस्थितियों को देखकर सरकार के दावों और वास्तविक स्थिति में अंतर महसूस कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनके अनुसार सत्ता में बैठे लोगों को आमजन की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में आम लोगों की चिंता के बजाय सत्ता का अहंकार हावी है। देवेंद्र हंस ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का पहला दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना और लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। केवल घोषणाओं से लोगों की परेशानियां दूर नहीं होतीं। सरकार को धरातल पर काम करते हुए आमजन को राहत देनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता राजनीतिक परिस्थितियों को समझ रही है और बदलाव के लिए सोच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहें। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता गौरव वधवा पाली सैनी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विधायक देवेंद्र हंस लोगों की समस्याएं सुनते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें