संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयुष विभाग की ओर से महिला थाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष विभाग की चिकित्सक डाॅ. अंजली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि महिलाओं को जो जिम्मेदारी मिलती है, वे ईमानदारी से निर्वहन करती हैंं।
डॉ. अंजली ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में आगे आकर पुरानी धारणा को तोड़ वे आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं चल रही हैं। महिलाओं को पहले अपनी बात रखने का कोई उचित स्थान नहीं मिल पाता था, लेकिन महिला थाने बनने से पीड़ित महिला खुली आजादी से बात रख सकती है। यहां महिला कर्मचारी महिलाओं की समस्या को समझकर समाधान करवाती हैं।
उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ के बारे में घरेलू नुक्सों की जानकारी भी दी। महिला थाना एसएचओ एसआई रेखा व वेलफेयर इंस्पेक्टर गीता ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के शोषण की अनदेखी न करे, तुरंत अपने किसी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना देकर या इमरजेंसी नंबर 112 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।