राजौंद नगर के बीर बागड़ा मार्ग पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा
राजौंद। नगर के बीर बागड़ा मार्ग पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं यहां से ज्यादातर लोगों को पैदल ही निकलना पड़ता है। ऐसे में पिछले लंबे समय से पानी की कोई निकासी न होने कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क भी टूट रही है। इस मार्ग पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। नागरिक काला, मंजीत, काका, राम सिंह, जयपाल ने बताया कि नालों की सफाई होने के पश्चात भी नालियां, गलियां व सड़क पानी से भरी रहती है। इस समस्या का कारण यह है कि नगर में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नागरिकों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि राजौंद नगर के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या से निजात दिलवाई जाए।
राजौंद नगर के बीर बागड़ा मार्ग पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा