फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा निदेशालय बुनियाद केंद्रों पर बढ़ाएगा सुविधाएं

Mon, 29 Dec 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले में संचालित बुनियाद केंद्रों की आवश्यकताओं को लेकर जरूरी सामान की डिमांड का विस्तृत विवरण मांगा गया है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि आगामी दो से तीन माह के भीतर बुनियाद केंद्रों पर नए बैच शुरू किए जाने हैं, ऐसे में केंद्रों पर मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा भी सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है, जिसके बाद नए बैचों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। निदेशालय ने जिले के सभी बुनियाद केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रिंटर, माइनर वर्क्स, कार्यालय खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों से संबंधित अपनी-अपनी मांग तय समय सीमा के भीतर भेजें। शिक्षा विभाग की ओर से यह मांग 29 दिसंबर तक भेजनी अनिवार्य की गई है, ताकि समय रहते बजट और संसाधनों की व्यवस्था की जा सके। विभाग का मानना है कि यदि मांग समय पर प्राप्त हो जाती है तो नए सत्र की शुरुआत में किसी भी प्रकार की तकनीकी या संसाधन संबंधी समस्या सामने नहीं आएगी।
सभी बुनियाद केंद्रों के पास ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। प्रत्येक केंद्र को अपनी वास्तविक जरूरतों का आकलन कर उसी के अनुसार डिमांड भरनी है। फॉर्म के माध्यम से केंद्र यह स्पष्ट करेंगे कि उन्हें किस प्रकार के उपकरणों, मरम्मत कार्यों या कार्यालय खर्च की आवश्यकता है। इससे शिक्षा निदेशालय को प्रदेश स्तर पर एक समेकित योजना बनाने में आसानी होगी। होगी। बताया जा रहा है रहा है कि बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रिंटर, फर्नीचर, बिजली-पानी से जुड़े माइनर वर्क्स और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की जरूरत भी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें