फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदनारा गांव से चंडीगढ़ के लिए मिलेगी सीधी बस

Sat, 02 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बस अड्डा के बूथ पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पूंडरी क्षेत्र के बदनारा गांव से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अगले सप्ताह तक बस का संचालन शुरू होने की संभावना है। प्रस्तावित समय के अनुसार बस सुबह साढ़े पांच बजे बदनारा से रवाना होगी।

इस बस सेवा की मांग क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, जिसे अब साकार रूप दिया जा रहा है। विभाग की ओर से रूट सर्वे, समय निर्धारण और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी औपचारिकताओं के बाद इस रूट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रस्तावित रूट के अनुसार बस बदनारा से चलकर सिरसल, सांच, मुन्नारेहड़ी, पूंडरी, म्यौली, फरल, ढांड और पिहोवा होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। बदनारा से चंडीगढ़ तक का किराया 165 रुपये निर्धारित किया गया है।

इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के 12 से ज्यादा गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए कई बार बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।

ग्रामीणों संदीप, किताब सिंह, नरेश कुमार और प्रदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ प्रदेश की राजधानी होने के कारण यहां सरकारी कामकाज, इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम होगी। पहले उन्हें पूंडरी, फिर कैथल होते हुए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। गांवों के सरपंचों और सामाजिक संगठनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार और रोडवेज विभाग का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह सुविधा क्षेत्र के विकास को गति देगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। ग्रामीणों ने विधायक सतपाल जांबा से भी इस संबंध में मांग उठाई थी।
विज्ञापन


बदनारा से चंडीगढ़ बस सेवा के लिए सोमवार से कागज प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगले सप्ताह तक बस का संचालन कर दिया जाएगा। यात्री चंडीगढ़ से सीधे आ जा सकेंगे।

-विपुल कुमार, टीएम कैथल
II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें