फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डिंपल, अमित भाना बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sun, 05 Mar 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, मूंदड़ी के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में डिंपल और पुरुष वर्ग में अमित भाना सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले प्राचार्या डॉ. रोजी गुप्ता ने मुख्य अतिथि प्रो. भारद्वाज का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारी परंपराओं के साथ जुड़े हुए हैं। यह हमारी संस्कृति को बढ़ाने का कार्य भी करते है।

उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल को अपनाना चाहिए, क्योंकि खेल हमें अनुशासित करने के साथ साथ मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाते है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। खेलों से व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ती ही है, इसके साथ आर्थिक लाभ भी उन्हें मिलता है। कुलपति ने कहा कि हरियाणा भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष अनेक प्रतियोगिताएं करवाती है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. रोजी गुप्ता ने कहा कि खेलों का महत्व हमारे बचपन से ही बहुत अधिक है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने बचपन में किसी न किसी प्रकार के खेल अवश्य खेलता है, जो उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ग्रामीण सभ्यता में प्राचीन काल से ही खेलों का महत्व रहा है। खेल प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि यह महाविद्यालय के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। एनएसएस अधिकारी प्रो. अभिषेक गोयल ने बताया कि आज शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने खेल प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, खेल फोटोग्राफी आदि व्यवस्था में सहयोग दिया।

डा. रोजी गुप्ता ने प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इसके साथ साथ प्रो. बिजेन्द्र ढांडा, जिला खेल विभाग से राजेश, अमरजीत, गुरमीत, प्रवीन कोच को खेलकूद प्रतियोगिता में योगदान देने के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रो. वीरेंद्र खटकड़, सुभाष शर्मा, मोनिका जाखड़, विक्रम, सरिता, लखविंदर, देवेंद्र, जसपाल सिंह, मेहर सिंह, अशोक कुमार, मीना शर्मा, विकास, मदनपाल, विनोद कुमार, संजय, हंसराज, नीलम, मंजू, नवीन, पूजा, रीना, अनुराधा, इंदु गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर रेस में लड़कों में अमित भाना प्रथम, शुभम द्वितीय व सागर तृतीय।

200 मीटर रेस लड़कों में मलकीत प्रथम, यश द्वितीय व विक्की तृतीय।

400 मीटर रेस लड़कों में अमित भाना पहले, मलकीत दूसरे व साहिल तीसरे स्थान पर रहे।

800 मीटर रेस लड़कों में साहिल पहले, पारस दूसरे व शमशेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

1500 मीटर रेस लड़कों में साहिल प्रथम, आकाश द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर रेस लड़कियों में डिंपल प्रथम, पारुल द्वितीय व माफी ने तृतीय स्थान पाया।

200 मीटर रेस लड़कियों में डिंपल पहले, माफी दूसरे व संजीवनी तीसरे स्थान पर रहीं।

400 मीटर रेस लड़कियों में डिंपल प्रथम, ममता द्वितीय व मानसी तृतीय स्थान पर रहीं।

शॉट पुट लड़कों में शुभम प्रथम, प्रियंश द्वितीय व करण ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शॉट पुट लड़कियों में डिंपल प्रथम, कुसुम द्वितीय व स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद लड़कों में अमित भाना पहले, शुभम दूसरे व सौरभ तीसरे स्थान पर रहे।
लॉग जंप लड़कियों में डिंपल पहले, माफी दूसरे व पारुल ने तीसरा स्थान पाया।
ऊंची कूद लड़कों में शुभम प्रथम, करण द्वितीय व मानव तृतीय स्थान पर रहे।
ऊंची कूद लड़कियों में डिंपल पहले, पारुल दूसरे व तमना ने तीसरा स्थान पाया।
थ्री लैग रेस लड़कियों में पारुल, माफी पहले, कुसुम, ममता दूसरे व तमन्ना, भतेरी तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर रिले दौड़ में मलकीत, साहिल, अमित, मनीष पहले, रमण, अजय, अंकित, अनुज दूसरे व अनुराग, राहुल, उदय, करण तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें