फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रहे दीक्षांत

Fri, 20 Feb 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के जसवंती गांव का 19 वर्षीय युवा दीक्षांत तंवर मुक्केबाज में जिले का नाम चमका रहा है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीक्षांत ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं। दीक्षांत ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के अलावा स्कूल नेशनल अंडर-19 प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। खेलो महाकुंभ में उन्होंने कांस्य पदक जीता, वहीं हरियाणा राज्य स्तर पर कांस्य पदक और स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में भी रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

दीक्षांत तंवर के पिता रामकुमार किसान हैं। परिवार में इकलौते बेटे होने के कारण जिम्मेदारियां भी अधिक हैं, लेकिन खेल के प्रति उनके जुनून ने बेटे को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्तमान में दीक्षांत नीलम विश्वविद्यालय से बीएससी (स्पोर्ट्स) की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे नियमित रूप से मुक्केबाजी का अभ्यास करते हैं। वे चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में प्रतिदिन कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण ले ले रहे हैं। वे सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे वे लगातार अभ्यास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें