फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उप तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों में नाराजगी

Fri, 20 Feb 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। उप तहसील कार्यालय में पिछले लगभग 15 दिनों से रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित होने के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने बताया कि यहां नियुक्त नायब तहसीलदार पिछले करीब आठ दिनों से अवकाश पर हैं। राजौंद का अतिरिक्त प्रभार ढाड के नायब तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा गया है, लेकिन उनके नियमित रूप से उपस्थित न होने के चलते रजिस्ट्री सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उप तहसील में कार्य करवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि पहले पटवारियों की हड़ताल और उसके बाद तहसीलदारों की हड़ताल के कारण काम प्रभावित रहा। हड़ताल समाप्त होने के बाद जब लोगों को राहत की उम्मीद जगी, तो नायब तहसीलदार के अवकाश पर चले जाने से रजिस्ट्री का कार्य फिर से ठप हो गया। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में देरी के कारण लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के कई गांवों से रोजाना लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए उप तहसील पहुंचते हैं, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
पहले भी हड़ताल के कारण लोगों का काम कई दिन तक प्रभावित रहा था। लगातार बनी इस तरह की स्थिति से लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार चक्कर लगाने से समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ऐसे में आमजन में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उप तहसील में नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें